Wednesday, October 21st, 2026

मालू-सुभाष होंगे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी, व्यापारी एकता पैनल ने घोषित किए नाम

रायपुर
चेंबर आफ कामर्स चुनाव के लिए व्यापारी एकता पैनल ने बुधवार को 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रायपुर जिले के लिए की है। जिसमें आठ उपाध्यक्ष और आठ मंत्री के पद शामिल है। पैनल की पंच कमेटी ने विचार विमार्श  के बाद अपने इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस बैठक के दौरान प्रमुख रूप से व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, महामंत्री पद प्रत्याशी राजेश वासवानी और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी निकेश बरडिया भी मौजूद रहे।

व्यापारी एकता पैनल ने उपाध्यक्ष पद हेतु रायपुर जिले से चंदर विधानी, प्रकाश लालवानी, अलोक सिंह, हरख मालू, सुभाष अग्रवाल, अश्वनी विग, राजू भाई तारवानी एवं वासुदेव जोतवानी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंत्री पद के लिए सुरेश मध्यान, राजेश गुरनानी, लोकेश चंद्रकांत जैन, आकाश अमर धावना, सतीश बागड़ी, राजेश सेतपाल, गिरीश पटेल के नाम घोषित किए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय